एसडीएम, सीओ व एआरटीओ द्वारा चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, 3 बस सीज एवं 15 वाहनों का हुआ चालान

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। खीरी जिले में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह एवं एसपी संजीव सुमन के नेतृत्व में आमजन को आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा। इसी क्रम में शुक्रवार को पलिया में एसडीएम, सीओ एवं एआरटीओ की अगुवाई में अवैध पार्किंग, रोड साइड खड़े वाहनों के विरुद्ध अभियान चला।













