कानपुर: गंगा नदी में डूबने से दो किशोरों की हुई मौत

आदिल अहमद
कानपुर: गंगा नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों को बाहर निकाला। हादसे की जानकारी के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। दोनों किशोरों को केपीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कैंट थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि गंगा में नहाते वक्त दो मौसेरे भाई की मौत हुई है।

जब तक वहां मौजूद गोताखोर उनको बचाने के लिए पहुंचते दोनों ही युवक डूब चुके थे। इस पहले दोनों के परिजन उनकी तलाश करते हुए जब घाट पहुंचे, तो उनके कपड़े और मोबाइल देख कर अनहोनी होने की आशंका हुई थी।











