ज्ञानवापी प्रकरण: केस में आया नया मोड़, दो साध्वीयो ने किया मांग, उनके केस की सुनवाई भी वर्तमान केस के साथ किया जाए

शाहीन बनारसी
वाराणसी: ज्ञानवापी प्रकरण में आज एक नया रुख सामने आया है जब दो साध्वियो ने अपने केस की सुनवाई के लिए अदालत से दरखास्त किया है कि उनके भी केस की सुनवाई वर्तमान केस के साथ किया जाए। अदालत ने इस अर्जी पर “पूट आन फिक्स्ड डेट” का आदेश दिया है।

साध्वियों के अनुसार वर्तमान में चल रहे वाद संख्या 693/2021 से मिलते जुलते उनका भी वाद न्यायालय में विचारधीन हैं। जिनकी सुनवाई एक साथ की जानी चाहिए। इसमें वाद संख्या 350/2021 रंजना अग्निहोत्री बनाम उत्तर प्रदेश सरकार भी शामिल है। ऐसे में उनके भी केस की सुनवाई वर्त्तमान में चल रहे केस के साथ किया जाए। अदालत ने इस अर्जी पर पुट आन फिक्स्ड डेट का आदेश जारी किया है।











