ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण: सुप्रीम कोर्ट ने लिए 5 मिनट का ब्रेक, दुबारा होगी इसके बाद सुनवाई

मो0 कुमेल
डेस्क: ज्ञानवापी मस्जिद मसले पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के दरमियान अदालत ने 5 मिनट का ब्रेक लिया है और 5 मिनट के बाद सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगी। बताते चले कि ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे का मामला सुप्रीम की चौखट पर पंहुचा था जिस पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रही है।

इस बीच याची के तौर पर सुप्रीम कोर्ट में हिन्दू महासभा भी पंहुचा है और उसने मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज कर उनके ऊपर जुर्माना लगाने की मांग किया है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता हिन्दू महासभा के अधिवक्ता को सुनवाई के वक्त उपस्थित होने का आदेश दिया है।











