टीएमसी ने दिया भाजपा को एक और जोर का झटका, भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह हुवे टीएमसी में शामिल

आफताब फारुकी
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी भाजपा को झटके पर झटका दिए जा रही है। इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा को जोर का झटका लगा अहि और भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष और सांसद अर्जुन सिंह ने पार्टी को तगड़ा झटका देते हुवे आज टीएमसी का दामन थाम लिया है। अर्जुन सिंह टीएमसी छोड़ कर ही भाजपा में गए थे।

आज रविवार सिंह का तृणमूल में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता में उनके कार्यालय में स्वागत किया। तृणमूल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘पश्चिम बंगाल भाजपा इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष और बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह का अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस परिवार में गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। वह हमारे राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में हमसे जुड़े।’











