नोएडा: कांस्टेबल की बाइक में लगी आग, होमगार्ड और कांस्टेबल ने कूदकर बचाई जान

तारिक़ खान
नोएडा। ग्रेटर नोएडा कोतवाली के कस्बे में टी पॉइंट पर पुलिस ड्यूटी पर तैनात पीआरवी मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी मोटरसाइकिल आग की चपेट में आ कर जलने लगी।सूचना पर फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची तबतक मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई थी बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मियों के द्वारा मोटरसाइकिल को खड़ी किया गया था तभी अचानक से मोटरसाइकिल में आग लग गई।












