बहराइच: ट्रक और टैंपो ट्रेवलर की हुई भीषण टक्कर, 7 की मौत, 12 हुए घायल

सुदेश कुमार
बहराइच। ट्रक और टैम्पो ट्रेवलर की भीषण टक्कर में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 12 घायल है। घटना उत्तर प्रदेश के बहराइच की है जहाँ हुए बड़े हादसे में 7 की मौत हो गई और 12 घायलों में कईयों की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोतीपुर थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली था कि बहराइच-लखीमपुर मार्ग पर स्थित नैनिहा के पास ट्रक और टैंपो ट्रेवलर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत तेज होने के कारण टैंपो ट्रेवलर के परखच्चे उड़ गए। 5 शव को बाहर निकाला गया है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पहुंचे हैं।











