लद्दाख में सैनिको को लेकर जा रहा वाहन श्योक नदी में गिर कर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 7 सैनिको के मौत की पुष्टि

निसार शाहीन शाह
जम्मू: लद्दाख क्षेत्र में 26 सैनिकों को लेकर जा रहा वाहन गुरुवार को श्योक नदी में गिर गया। हादसे में सात सैनिकों की मौत हो गई है। सेना के एक प्रवक्ता के मुताबिक, ’26 जवानों का एक दल परतापुर के ट्रांजिट कैंप से सब-सेक्टर हनीफ के फॉरवर्ड एरिया की ओर जा रहा था।

साथ ही उन्होंने बताया कि जिसके बाद लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया। 26 में से अब तक 7 को मृत घोषित किया जा चुका है। अन्य जवानों को भी गंभीर चोटें पहुंची हैं।’











