वाराणसी: सिधौरा थाना क्षेत्र में शराब कारोबारी से असलहो के बल पर हुई लूट, पुलिस जुटी जाँच में

ए0 जावेद
वाराणसी: जनपद के सिन्धौरा थाना क्षेत्र के ओदार मार्ग स्थित दीनदासपूरा ग्राम के निकट एक स्कूल के पास शराब कारोबारी से अज्ञात बाइक सवारों द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने का समाचार मिल रहा है। मामला सुबह 8 बजे का बताया जा रहा है। घटना तब प्रकाश में आई जब शराब कारोबारी आज दोपहर में थाना सिन्धौरा पहुचा और प्रकरण की सुचना पुलिस को दिया।

मिल रही जानकारी के अनुसार शराब कारोबारी से लगभग ढाई लाख की लूट हुई है। पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है। घटना की जानकारी होने पर मौके का मुआयना किया जा रहा है। वही पुलिस की एक टीम घटना के सम्बन्ध में घटनास्थल के आसपास पूछताछ कर रही है। पुराने हिस्ट्रीशीटरो की गतिविधियों पर भी नज़र रखा जा रहा है। पुलिस के तरफ से अभी घटना को लेकर कोई बयान सामने नही आया है।











