सवा माह बाद दर्ज हुआ चालबाज प्रेमी के खिलाफ मुकदमा

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। बीते 7 अप्रैल को उभांव थाना क्षेत्र के भागलपुर पुल से नदी में कूद कर साधना कुशवाहा (26) द्वारा आत्म हत्या किये जाने का मामला गहरा गया है। मृत साधना के पिता जयप्रकाश कुशवाहा की तहरीर पर उभांव पुलिस ने सवा माह बाद भादसं0 की धारा 306 के तहत मृतका के चालबाज व धोखेबाज प्रेमी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ कर दिया है।

इन कारणों से साधना कुशवाहा ने मानसिक तनाव में आकर बीते 7 अप्रैल की शाम भागलपुर पुल से नदी में कूद कर अपनी जान दे दी थी। जिसके शव का पोस्टमार्टम उभांव थाने की पुलिस द्वारा कराया गया था। मृतका साधना के के भाई संदीप कुशवाहा की माने तो मृतका साधना कुशवाहा की मोबाईल से आरोपी की मोबाईल द्वारा चैटिंग, काल डिटेल व अन्य काफी पर्याप्त सबूत मौजूद हो चुका है। जिसे वह विवेचना में पुलिस को उपलब्ध करायेगें। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना उप-निरीक्षक दिनेश विश्वकर्मा को सौंप दी है।











