हमीरपुर: दिन दहाड़े मासूम का किया अपहरण, गला रेत कर भागे आरोपी

मो0 कुमेल
घर के आँगन में खेल रहे साढ़े चार साल के मासूम वैभव का दिन दहाड़े आरोपियों ने अपहरण किया। घटना हमीरपुर जिले के विवेक नगर का है जहाँ साढ़े चार साल के मासूम का आरोपियों ने अपहरण कर लिया। मासूम के साथ हुई इस घटना से परिजनों तथा क्षेत्र में हडकंप मच गया। घटना की सुचना मिलते ही आला अधिकारी मौक पर पहुंचे। वहीं, घटना से पुलिस महकमा भी हिल गया है। बताते चले कि अपहरणकर्ता सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुके हैं। वे बाइक पर बच्चे को बीच में बैठाकर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं।

यह सुनते ही प्रभात के होश उड़ गए जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घर के आंगन में खेल रहे मासूम को करीब 12 बजे अपहरणकर्ता बाइक से ले गए। यह घटना दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें अपहरणकर्ता बच्चे को बाइक में बीच में बैठाकर लिए जा रहे हैं। एसपी शुभम पटेल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि जांच टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।











