ज़लील हैवान: 5 साल की मासूम को टाफी का लालच देकर किया बलात्कार, फिर फेक दिया छत से नीचे, आरोपी लवकुश को धर दबोचा पुलिस ने

आदिल अहमद
कानपुर: वो 5 साल की मासूम थी। पडोसी अंकल के सामने खेलती कूदती थी। पिता समान पडोसी लवकुश की गन्दी और घिनौनी मंशा से बेफिक्र लवकुश के टाफी देने के लिए बुलाने पर वह मासूम उसके घर चली गई। मगर हैवान बने लवकुश ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर छत से ले जाकर फेक दिया। पुलिस ने पीडिता के पिता की तहरीर पर आरोपी लवकुश को हिरासत में ले लिया है।

पिता का आरोप है कि आरोपी ने दुष्कर्म कर मारपीट कर छत से फेंक दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अखिलेश्वर पांडे ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बच्ची को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।











