अनिल कुमार
पटना: आज सुबह से ही बिहार के विभिन्न जिलों में अग्निपथ योजना के विरोध में आंदोलनकारियों ने सरकारी संपत्ति की काफी क्षति पहुंचाई है। अब यह आंदोलन राज्य के छोटे छोटे कस्बों मे भी फैल गया है। अग्निपथ योजना के विरोध में सबसे ज्यादा आंदोलनकारी भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे है। आज राज्य के उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के बेतिया स्थित आवास पर हमला किया गया और बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल के पैतृक घर पर उपद्रवियों ने हमला किया। इसके साथ ही छपरा के भाजपा विधायक पर भी हमला किया गया।
आज सुबह से ही 50 से अधिक ट्रेने बिहार के अलग अलग स्टेशनों पर खड़ी है। अभी तक 79 ट्रेनें रद्द कर कर दी गयी है। दानापुर स्टेशन पर खड़ी फरक्का एक्सप्रेस को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। लखीसराय स्टेशन पर खड़ी विक्रमशिला एक्सप्रेस को भी उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। अग्निपथ योजना के विरोध में 18 जून को भाकपा माले के बैनर तले आईसा-इनौस तथा अनेक संगठन ने बिहार बंद की घोषणा की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…