शाहीन बनारसी
वाराणसी: एक तरफ जहा वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश की पूरी टीम दिन रात मेहनत करके शहर की अमन-ओ-फिजा को कायम रखने में जी तोड़ मेहनत कर रही है। वही शहर में कुछ ऐसे भी असामाजिक तत्त्व है जो शहर की फिजा को अपने ज़हरीले सोच के वजह से ख़राब करना चाहते है। ऐसे ही 5 खुराफातियो को चौक पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से विवादित पोस्टर, लेई और ठेला बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा शहर के संवेदनशील इलाको में विवादित पोस्टर लगाये जा रहे थे।
जब शहर बनारस अलसाई सुबह में अपनी आँखे खोलने की कोशिश कर रहा था उस अहल-ए-सुबह मौके पर एसीपी दशाश्वमेघ अवधेश पाण्डेय, इस्पेक्टर चौक शिवाकांत मिश्रा और पियरी चौकी इंचार्ज प्रीतम तिवारी तत्काल मौके पर पहुचे। शहर की फिजा को किसी की नज़र न लगे का जज्बा रखते हुवे ये सभी मौके पर पहुच कर मामले की जानकारी हासिल करते है और उक्त विवादित पोस्टर देखते है। आपत्तिजनक पोस्टर पर संतोष सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विश्व वैदिक सनातन संघ आदि का फोटो छपा हुआ है।
जगह-जगह ये आपत्तिजनक पोस्टर चिपका कर सम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बिगाड़ने का मंसूबा लिए सोनू उर्फ विकास शाह पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी CK 66/47 बेनिया बाग थाना चौक, संतोष कुमार सिंह पुत्र समशेर बहादुर सिंह निवासी आकाश गंगा कॉम्प्लेक्स नेवादा थाना चितईपुर, अमन सरोज पुत्र सुमन सरोज निवासी C 5/27 तेलियाना थाना चेतगंज, संतोष उर्फ सुक्खू पुत्र सुभाष सरोज निवासी C 5/33 तेलियाना थाना चेतगंज और मोहन पासी पुत्र स्वर्गीय मेवा लाल निवासी C5/6 तेलियाना थाना चेतगंज वाराणसी को पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया और थाना चौक पर इन अमन के दुश्मनों के मुखालिफ मु0अ0सं 75/2022 अंतर्गत धारा 153A, 504, 505 आईपीसी पंजीकृत कर सभी को अदालत में पेश किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 1003 अदद आपत्तिजनक पोस्टर, 1 बाल्टी भर कर लेइ, 1 अदद ब्रश, 1 अदद ठेला बरामद किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…