आगरा: आधी रात को मकान में लगी आग, सामान हुआ जलकर राख

शाहीन बनारसी(इनपुट-साहिल खान)
आगरा। आधी रात को मकान में भीषण आग लगने से करीब लाखो रूपये का सामान जलकर राख हो गया। भीषण आग की इस घटना से इलाके में हडकंप मच गया। घटना आगरा के पॉश इलाके के कमला नगर का है जहाँ बुधवार की रात को एक मकान में भीषण आग लग गई। मकान के भूतल पर जूते का गोदाम है, जिससे आग और विकराल हो गई। मौके पर पहुंची चार दमकलों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया। गोदाम में रखा सामान, दो एक्टिवा और दो साइकिल समेत घर का काफी सामान जल गया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

पहली मंजिल पर सो रहे कारोबारी परिवार के लोग भी जाग गए। आनन-फानन सभी लोग घर से बाहर आ गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस बीच गोदाम में रखे चमड़े ने आग पकड़ ली, जिससे लपटें और विकराल हो गईं। मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका, लेकिन तब तक काफी सामान जल चुका था। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।











