ई-रिक्शा चालक ने बाइक सवार को पीछे से मारा धक्का

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। उभाँव थाना क्षेत्र के नगर पंचायत में बुधवार की देर शाम 8 बजे नशे में धूत एक ई रिक्शा चालक ने बाईक सवार को पीछे से धक्का मार दिया। बाईक चालक ने जब इसका विरोध किया तो ई रिक्शा चालक ने बाईक सवार दोनो भाई पर किसी नुकीले धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें दोनों भाई लहुलुहान हो गए। साकिब(18) व राहिब(22) पुत्र साजिद कमाल घायल हो गए।

बाईक चालक ने उसे रोक कर पूछा तो उसने नुकीले धारधार हथियार से हमला कर मौके से फरार हो गया। घायल की सूचना पर 112 नम्बर पुलिस अस्पताल पहुंच गई तो मामले की जानकारी होते ही उभाँव थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनाश कुमार सिंह अस्पताल पहुंच तथा मामले की जानकारी कर जाँच में लग गये।











