उभाँव थाना पर समाधान दिवस का हुआ आयोजन

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। उभाँव थाना पर कल शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता ने समाधान दिवस के मौके पर आए दर्जनो फरियादियों की फरियाद सुनी। ज्यादातर मामला राजस्व विभाग से जुड़ा था।

समाधान दिवस के मौके पर भारी भी संख्या में महिलाओं पुरूष फरियादी मौजूद रहे। चिलचिलाती धूप में लोग अपने पारी के इंतजार करते नजर आए। इस मौके पर इंस्पेक्टर अभिनाश कुमार सिंह, लेखपाल मौजूद रहे।











