ऑल्ट न्यूज़ के सह संस्थापक पत्रकार मोहम्मद जुबैर को अदालत ने दिया 4 दिन की पुलिस रिमांड

ईदुल अमीन
डेस्क: ऑल्ट न्यूज़ के सह संस्थापक पत्रकार मुहम्मद जुबैर को अदालत ने दिल्ली पुलिस की चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है। जुबैर को 2018 के एक ट्वीट के आधार पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें मंगलवार को पटियाला कोर्ट में पेश किया गया औऱ लंबी बहस के बाद चार दिन की रिमांड पर उन्हें भेजा गया है।

दिल्ली पुलिस की ओर से यह भी कहा गया कि जुबैर जब कल दिल्ली पुलिस के समक्ष पेश हुए थे, तो अपने फोन का डेटा डिलीट करके आए थे। ये डेटा रिट्र्रीव कराना है। हालांकि बचाव पक्ष का कहना है कि दिल्ली पुलिस की मनगढ़ंत है और इसमें किसी भी प्रकार से धार्मिक भावनाएं आहत करने का कोई मामला नहीं बनता है।
जुबैर की ओर से पेश वकील वृंदा ग्रोवर ने कहा, ज़ुबैर फैक्ट चेकर है। सोशल मीडिया पर झूठ का पर्दाफाश करता है। इसलिए बहुत से लोग नापंसद करते हैं। बेंगलुरु में रहता है। दिल्ली पूछताछ के लिए बुलाया गया। नोटिस किसी और केस के लिए दिया गया था और गिरफ्तारी दूसरी केस में हुई।











