कई शहरो के बिगड़े माहौल के मद्देनज़र उप-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, आपसी सौहार्द बनाने की हुई अपील

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। कानपुर सहित अन्य शहरों में हुई आगजनी और पत्थरबाजी को देखते हुए उप-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सभागार हाल में क्षेत्र के मदरसों के संचालक, मस्जिदों के मौलानाओं और सम्भ्रांत मुस्लिम बन्धुओ के साथ रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप-जिलाधिकारी राजेश गुप्त ने कहा कि आप लोग आपसी सौहार्द को बनाये रखे किसी के बहकावे में न आये।

अगर कोई आपत्तिजनक पोस्ट या अराजकता फैलाये पाया जायेगा उसके खिलाफ दण्डात्मक करवाई की जाएगी। इस मौके पर बैठक में इंस्पेक्टर उभांव अविनाश कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज मदनलाल सहित भारी संख्या में मदरसा संचालक, मस्जिदों के मौलवी और सम्भ्रांत मुस्लिम बन्धु शामिल रहे।











