कानपुर: भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगम्बर की शान में दिए गए बयान के खिलाफ मुस्लिम बाहुल्य इलाके में ज़बरदस्त बंदी, निकले जुलूस में सांप्रदायिक पथराव, देखे वीडियो

आदिल अहमद
कानपुर: भाजपा की प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा एक साक्षात्कार में इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मुहम्मद (स0अ0व0) को लेकर दिले कथित बयान के खिलाफ आज कानपुर शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाको में अघोषित अभूतपूर्व बंदी हुई। बंदी इतनी ज़बरदस्त थी कि मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में कोई दुकाने नही खुली थी। इस दरमियान एक जुलूस निकला जिस पर पथराव का समाचार आ रहा है।

इस दरमियान जब जुलूस परेड की सद्भावना पुलिस चौकी के नज़दीक पंहुचा तो वह स्थित चंद्रेश्वर हाते के कुछ युवको ने विरोध करना शुरू कर दिया और मामला देखते देखते तुल पकड़ गया और दोनों तरफ से जमकर पथराव हुवे। इस दरमियान मौके पर सुचना मिलने पर पहुची पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। सड़क पर जमकर पथराव दोनों तरफ से हुआ है।
समाचार लिखे जाते समय मौके पर स्थिति नियंत्रण में है। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुच गया है। उच्चाधिकारियों का मौके पर पहुचने का सिलसिला बरक़रार है। खबर लिखे जाने तक कोई घायलों की डिटेल सामने नही आई है। विस्तृत समाचार प्रतीक्षारत।











