चिकित्सक को फ़ोन पर मिली जान से मारने की धमकी

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। सीयर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर साजिद हुसैन को मिली फोन पर गाली व पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी के 20 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा जिससे स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। शनिवार को भी चिकित्सक व कर्मचारियों ने काली पट्टी बाध मामले का विरोध जताया और ड्यूटी पर तैनात दिखे।












