थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी समस्याएं

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। माह के द्वितीय शनिवार को जनपद के सभी थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस व भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी संजीव सुमन ने थाना कोतवाली पलिया में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचे, जहां दोनो अफसरों ने फरियादियों से रूबरू होकर समस्याएं सुनी।

उन्होनें वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के बाबत स्वयं दूरभाष पर शिकायतकर्ताओ से बात कर उनका सत्यापन कर जानकारी ली कि वह शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता से सहमत है। एसपी संजीव सुमन ने कहा कि अशांति का माहौल पैदा करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करें। थाना समाधान दिवस के दौरान, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सैयद अब्बास पुलिस और राजस्व के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।











