देख कर दहल उठेगे हापुड़ फैक्ट्री के बॉयलर ब्लास्ट का ये सीसीटीवी फुटेज, 13 की मौत 16 घायल

तारिक़ खान
हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित धौलाना की एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं 16 लोग घायल हो गए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इस दिल दहला देने वाली घटना की भयावहता सामने आ रही है। राष्ट्रीय राजधानी से महज़ 80 किलोमीटर दूर हुई इस घटना में 13 लोगो की मौत हो गई है और 16 लोग घायल हो गए है।
पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी से करीब 80 किलोमीटर दूर धोलाना में यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में प्रभावित इलाके में करीब 30 लोग थे। यहां हुआ धमाका इतना जोरदार था कि आसपास स्थित कुछ फैक्ट्रियों की छतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दमकल की गाड़ियों को आग पर काबू पाने में तीन घंटे लग गए।












