बिहार की राजधानी पटना स्थित हथुआ मार्किट में लगी आग, कई दुकाने जल कर स्वाहा

गोपाल जी
पटना: बिहार के राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के हथुआ मार्केट में आज भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने की इस घटना में मार्केट की कई दुकानें जलकर स्वाहा हो गई हैं। आग ने कपड़ों की दुकानों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।

हालांकि, आग पर अभी भी पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। अगलगी की घटना कैसे हुई, इसके बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। यह भी पता चल नहीं सका है कि किस दुकान में आग लगने की घटना सबसे पहले हुई है। वहीं इस घटना के बाद दुकानदारों के चेहरे पर मायूसी देखने को मिली।











