बिहार में हुई ओवैसी की पतंग “भक्काटा”, AIMIM के 5 विधायको में से 4 ने पतंग की डोर तोड़ थामा लालटेन

अनिल कुमार
डेस्क: बिहार में ओवैसी की AIMIM की पतंग “भक्काटा” हो गई है। ओवैसी की पार्टी के 5 विधायको में से 4 ने पतंग की डोर तोड़ डाला है और लालटेन हाथो में थाम लिया है। इस झटके के सम्बन्ध में कई दिनों से अटकलों का दौर चल रहा था। मगर आज बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज इस पर मुहर लगा दी है।

बता दें कि बिहार में औवैसी की पार्टी ने विधानसभा चुनाव में अमौर, कोचाधाम, जोकीहाट, बायसी और बहादुरगंज सीट पर जीत दर्ज की थी। हालांकि, AIMIM ने 2015 में चुनाव लड़ा था लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी थी। AIMIM को पहली सफलता साल 2019 में लोकसभा चुनाव में किशनगंज सीट पर मिली थी। इस बार AIMIM ने 20 में से 16 टिकट मुसलमानों को दिया था।











