महाराष्ट्र: युवक ने सुसाइड नोट में लिखा “भगवान बुला रहे है”, किया आत्महत्या

तारिक़ खान
कल बुद्धवार को महारष्ट्र के नागपुर में 26 साल के एक युवक ने अपने घर में ख़ुदकुशी कर लिया। इस घटना की जानकारी पुलिस ने दिया और एक अधिकारी के मुताबिक़ घटना शहर के राणा प्रताप नगर इलाके की है। उन्होंने कहा कि पांडे लेआउट निवासी तेजस सूर्यकांत मालवतकर अपने प्रथम तल के अपार्टमेंट में पंखे से लटके पाए गए।

अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।











