मुरादाबाद: नुपुर शर्मा के विवादित बयान किया मुस्लिम समुदाय ने विरोध, पुलिस ने भांजी लाठियां

रवि दुबे
मुरादाबाद: पैगम्बर हजरत मुहम्मद (स0अ0व0) की शान में गुस्ताखी प्रकरण में नुपुर शर्मा का विरोध कम होने का नाम नही ले रहा है। इस क्रम में आज मुरादाबाद में मुस्लिम समुदाय ने नुपुर शर्मा के विरुद्ध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाज़ी किया। पुलिस ने मौके पर लगी भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठियां भी भांजी।

इसके बाद बढ़ रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी भाजनी पड़ीं। इसके बाद प्रदर्शन करने वाले भाग निकले। डीएम और एसएसपी का कहना है कि नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई है। किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ है। कुछ बच्चों ने प्रदर्शन किया था। उन्हें समझकर घर भेज दिया गया है।











