स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की याचिका पर होगी कल सुनवाई, जाने जिला जज की अदालत में वाद पेश कर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद क्या किया मांग

ए0 जावेद
वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद के वज़ुखाने में मिली आकृति जिसको वादिनी मुकदमा द्वारा शिवलिंग होने का दावा किया गया और वही मस्जिद कमेटी द्वारा फव्वारा कहा जा रहा है पर दर्शन पूजन की मांग को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जिला जज की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र देकर उन्होंने कहा है कि ज्ञानवापी स्थित श्री आदि विश्वेश्वर की पूजा-पाठ, राग-भोग की अनुमति दी जाए।

ऐसे में इस मामले को देखते हुए वाद की सुनवाई वेकेशन जज के न्यायालय में करने के लिए आदेशित करें। इस पर जिला जज की अदालत में यह प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए छह जून की तिथि मुकर्रर की गई है।











