हिरासत में लिए कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंची प्रियंका, राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की छवि धूमिल करने की कोशिश: अधीर रंजन

ए0 जावेद/रेहान अहमद
नई दिल्ली: आज राहुल गाँधी की ईडी के सामने पेशी होनी थी। पेशी होने के लिए उनके साथ बहन प्रियंका गाँधी और हजारो की भीड़ के साथ कार्यकर्त्ता एवं समर्थक भी मौजूद थे। राहुल गाँधी को ईडी दफ्तर तक छोड़ प्रियंका गाँधी बाहर आ गई और राहुल गाँधी से ईडी की पूछताछ जारी है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि प्रियंका गाँधी हिरासत में लिए गये कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के लिए तुगलक रोड थाने पहुंची है।












