घाघरा नदी में 1 सेमी की दर से घटाव शुरु

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। घाघरा नदी का जलस्तर गुरुवार की प्रातः 9 बजे से 1 सेमी प्रति घंटा की दर से घटाव शुरु हो गया है। केन्द्रीय जल आयोग तुर्तीपार की रिपोर्ट के अनुसार 54 घंटे में नदी का जलस्तर 1.30 सेमी बढ़ गया था।

इस प्रकार कुल 6 घंटे में नदी का जलस्तर 6 सेमी कम होने का रिकार्ड दर्ज किया गया। उक्त सूचना केन्द्रीय जल आयोग तुर्तीपार के कुशल कार्य सहायक तुर्तीपार ने पूछे जाने पर दी है।











