छह दिवसीय बीसी सखी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में निदेशक ने प्रशिक्षणार्थियों को दिए प्रमाण पत्र

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): शनिवार को इंड बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में निदेशक राकेश कुमार के कुशल निर्देशन, मार्गदर्शन में छह दिवसीय बैंक सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें स्वयं सहायता समूह की ब्लॉक बेहजम, बांकेगंज, फूलबेहड़, रमियाबेहड़ के कुल 31 प्रशिक्षणार्थियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। संस्थान निदेशक राकेश कुमार ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए सभी को आत्मनिर्भर बनने के लिए वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।












