देखे वीडियो: मैनपुरी के महिला थाने पर युवक ने पुलिस वालो के साथ किया गली नुक्कड़ वाला “ढिशुम-ढिशुम”

तारिक़ खान
डेस्क: आपने मोहल्ले नुक्कड़ वाली ढिशुम ढिशुम अक्सर देखा होगा। ऐसे ढिशुम ढिशुम को नियंत्रण करने के लिए पुलिस मौके पर आती है। मगर आप सोचे अगर ये ढिशुम ढिशुम पुलिस थाने के अन्दर पुलिस वालो के साथ कोई कर बैठे तो नियंत्रण कौन करेगा। बेशक आपको मामला हंसी का लग रहा हो। मगर समाज में बढ़ते गुस्से को ये मामला सार्वजनिक करने के लिए काफी है।
यूपी/मैनपुरी जिले के एक थाने के अंदर मोहल्ले वाली मारपीट की तरह का वीडियो वायरल… pic.twitter.com/RwWKVRK3Vh
— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) July 4, 2022
मामला मैनपुरी के महिला थाने का सामने आया है जहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में थाने के अन्दर एक युवक पुलिस कर्मी को दे दनादन थप्पड़ और घूंसे मार रहा है। इस दरमियाना बीच बचाव करने आई एक महिला सिपाहो को भी वह धक्का दे देता है। थाने के अन्दर हुई इस मारपीट का वीडियो मौके पर मौजूद किसी सिपाही के द्वारा बना लिया गया जो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना सोमवार की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज हुआ है। वही पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक हाइपर टेंशन का मरीज़ है जिसका इलाज भी चल रहा है।













