पति ने पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर दिया जान, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

मो0 कुमैल
हरदोई: आज गुरुवार की सुबह पति ने अपनी पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है तथा परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। पति की मौत से पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वह अपने पति की फोटो को सीने से लगाये रोये जा रही है।

वही राम बिचारे बुधवार शाम बाजार से पत्नी के लिए पनीर लेकर आया था। दोनों ने एक साथ बैठकर खाना खाया। देर रात दोनों काफी देर तक बातें भी करते रहे। इसके बाद दोनों सोने गए। सुबह जब पत्नी उठी तो उसने पति को फांसी पर झूलते पाया। घटना के बाद से पत्नी नैना का रो-रोकर बुरा हाल है। वह पति की फोटो सीने से लगाकर बार-बार यही पूछ रही थी कि उसने ऐसा क्यो किया, एक बार तो कुछ बताया होता। उसे नहीं पता था कि वह पति के साथ आखिरी बार खाना खा रही है। उसकी बातें सुनकर लोगों की आंखों में आंसू आ गए।











