पीएम का वाराणसी दौरा: रुद्राक्ष कंवेशन सेंटर पहुंचे पीएम मोदी, अखिल भारतीय शिक्षा समगाम को करेंगे संबोधित

मो0 सलीम/टीपू खान
वाराणसी: वाराणसी दौर पर आए पीएम नरेंद्र मोदी अब सिगरा स्थित रुद्राक्ष कंवेशन सेंटर पहुंच चुके हैं। यहां वो तीन दिवसीय “अखिल भारतीय शिक्षा समागम” का उद्घाटन करेंगे। शिक्षा मंत्रालय, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। सीएम योगी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंदेर प्रधान, यूजीसी के चेयरमैन और देशभर के विश्वविद्यालयों के कुलपति मौजूद हैं।












