पेड़ पर अज़गर लिपटा देख ग्रामीणों में फैली दहशत

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी जिले के तराई में मौजूद दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों से आए दिन वन्य जीव भोजन की तलाश में रिहाईशी इलाके में पहुंच जाते हैं जिसमें एक बार फिर सोमवार को पलिया भीरा मार्ग के शारदा पुल के नजदीक स्थित एक पेड़ पर लगभग एक 7 फुट का अजगर लिपटा दिखाई दिया। वही उधर से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब अजगर पर पड़ी जिससे सभी दहशत में आ गए।












