प्रयागराज: मॉडल शॉप के बाहर अराजक तत्वों ने किया बमबाजी

तारिक़ खान
प्रयागराज। मेडिकल चौराहे के पास मॉडल शॉप के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद होने के बाद पत्थरबाजी की बाद दो से तीन बम दुकानदार पर फेंका। गनीमत हाल ये रही कि दुकानदार को बम नहीं लगा, लेकिन वहां पर खड़े दो लोगों को बम के छर्रे लगे है।

समाचार लिखे जाने तक इस पूरे मामले पर पुलिस ने अपना कोई बयान नहीं दिया है। अगर दुकानदार की बात की जाए तो दुकानदार बता रहा था कि यह लड़के हमेशा यहां पर सो 200 का सामान खाने के बाद बिना पैसे दिए चले जाते थे। पैसे मांगने पर गाली गलौज करते थे और मारने की धमकी देती थे।











