हरियाणा के खनन माफियाओं की दबंगई, अवैध खनन रोकने गए थे डीएसपी सुरेन्द्र, चढ़ा दिया उन पर डम्फर, मौके पर ही हुई मौत

तारिक़ खान
हरियाणा के गुरुग्राम से सटे नुह जनपद में खनन माफियाओ का आतंक अब अपनी इन्तहा को पार करता जा रहा है। खनन माफियाओं के आतंक की हद आज तब पार हो गई जब अवैध खनन रोकने गए डीएसपी सुरेन्द्र पर पत्थरो से भरा हुआ डम्फर ड्राईवर के द्वारा चढ़ा दिया गया। डीएसपी सुरेंद्र सिंह विश्नोई की मौके पर ही मौत हो गई है। बताते चले कि तावडू उपमंडल के अरावली क्षेत्र की पहाड़ियों में भारी मात्रा में खनन माफिया अवैध खनन में लगे हैं।

हरियाणा के नूंह में बड़ी वारदात
खनन माफ़ियाओं ने तावडू DSP सुरेंद्र सिंह पर चढ़ाया डंपर, मौके पर हुई मौत. इसी साल रिटायर होने वाले थे सुरेंद्र सिंह. pic.twitter.com/cC3zwiWzO5
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) July 19, 2022
पुलिस टीम को देख पहाड़ी के पास खड़े डंपर लेकर उनके चालक और खनन में लगे लोग भागने लगे। वाहन रोकने के लिए डीएसपी आगे आए तो डंपर चालक ने उनके ऊपर वाहन चढ़ा दिया और भाग गया। टायर के नीचे आने से डीएसपी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी (नूंह) वरुण सिंगला मौके पर पहुंचे। डीएसपी मूल रूप से हिसार के रहने वाले थे। इस दर्दनाक हादसे में डीएसपी की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद खनन माफिया मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी नूंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल व एसडीएम व तहसीलदार तावडू घटनास्थल पर पहुंच गए है। आरोपियों की तलाशी के लिए पुलिस द्वारा गांव व अरावली पहाड़ में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। आईजी दक्षिण रेंज के अलावा पुलिस महकमे के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।











