तारिक़ आज़मी
डेस्क: बिहार में भाजपा के विरोध प्रदर्शन के बीच नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लिया है। नीतीश ने लालू के लाल तेजस्वी यादव को अपने हक़ की आधी कुर्सी देते हुवे उपमुख्यमंत्री पद प्रदान किया है। बिहार की सियासत अचानक पलट गई और इलेक्ट्रिक इंजिनियर रहे नीतीश कुमार ने इस बार भाजपा को झटका देते हुवे सरकार बना लिया है। सियासी जानकार इसको “वो जो हमारा तुम्हारा करार है, वही बिहार है” के तर्ज पर देख रहे है।
अगर यह बात सच है और जैसा कि नीतीश ने अपने विधायकों को इसकी रिकार्डिंग सुनाई है, तो आज सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बीजेपी अपने सहयोगी दल की सरकार गिरा रही थी। करोड़ों रुपये का लालच दे रही थी। जिससे गुस्सा कर नीतीश ने बीजेपी को ही सरकार से बाहर कर दिया? मगर देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि भाजपा को सरकार से बाहर करके किसी क्षेत्रीय दल ने अपनी सरकार बना लिया है। सियासी जानकारों के नज़रिए से देखे तो आज एक खबरिया चैनल से बात करते हुवे राजनैतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि सरकार अगर तीन महीने काम कर लेती है फिर उसके बाद नज़रियो और कार्यप्रणाली को देखते हुवे ही इसका कयास लगाया जा सकता है कि इस परिवर्तन का असर 2024 चुनावों में कितना पड़ेगा।
वही नीतीश ने पत्रकारों से बात करते हुवे कहा कि वह किसी पद के दावेदार नही है। अगर नीतीश के इस बयान को ध्यान दे तो फिर वर्ष 2024 के लिए महागठबंधन से मजबूत टक्कर भाजपा को मिलती दिखाई दे रही है। इन सबके बीच सरकार ने काम आज शुरू कर दिया है। नई सरकार के समर्थको में जहा ख़ुशी की लहर है वही दूसरी तरफ भाजपा समर्थको में गुस्सा है और वह नीतीश को पलटू तथा बिना पेंदी का लोटा आदि की संज्ञा दे रहे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…