ऑफिस से घर लौटते समय ट्रक की चपेट में आने से एक शख्स की हुई मौत

मो0 चाँद
वाराणसी: ऑफिस से घर लौटते समय हुए दर्दनाक हादसे में ट्रक की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई है। रोहनिया विकास भवन से अपने घर लौटते समय राजातालाब निवासी बाइक सवार मनोज केसरी (42 वर्ष) की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक मनोज कुमार केसरी विकास भवन में बड़े बाबू के पद पर कार्यरत थे। कुछ दिन पहले उनका बड़ागांव ब्लाक में सेक्रेटरी पद पर प्रमोशन हुआ था। मौत की सूचना मिलने पर पत्नी जानकी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक का एक बेटा अभिषेक (18) और दो बेटियां वंदना व ख़ुशी हैं। मृतक मनोज तीन भाईयों व एक बहन में सबसे बड़े थे।











