ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया): उभांव थाना क्षेत्र के पास बीती रात रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर रेलवे के जीआरपी उभाव थाने की पुलिस मौके पर पहुच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान करने की कोशिश में लगी लेकिन पहचान नहीं हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस शव के शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है। अन्य थाना व चौकियों के आस-पास के गांव में फोटो भेज कर शिनाख्त करने के प्रयास करने में जुटी है। युवक का रंग सांवला है। उसने हाफ पैंट वह सफेद कलर का टीशर्ट पहना हुआ था।











