डीएवी इण्टर कालेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया): आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीएवी इण्टर कालेज के प्रबंधक रितेश जायसवाल की अध्यक्षता में बहुत ही धूमधाम के साथ सोमवार को झंडारोहण आर्य विद्या सभा के मंत्री हुकूम चन्द्र जायसवाल द्वारा किया गया।

डीएवी इंटर कॉलेज से रेलवे चौराहा होते हुए मुख्य नगर मार्ग चौधरी चरण सिंह तिरहा बस स्टॉप होते हुए मधुबन ढाला के रास्ते फिर विद्यालय पर आकर समाप्त हुआ जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और भारत माता की जय वंदे मातरम हिंदुस्तान जिंदाबाद सुभाष चंद्र बोस अमर रहे,भगत सिंह अमर रहे, सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहे के नारे लगे।











