बेटो ने अपने पिता को मार दफना दिया लाश ज़मीन में और फंसा रहे थे अपने चाचा को, ऐसे खुला राज़……

तख्शीर हुसैन
मुज़फ्फरनगर: बदले की भावना में जल रहे भतीजो ने अपने चाचा को फंसाने के लिए ऐसी साजिश रची कि इंसानियत भी शर्मसार हो गई है। बेटो ने अपने बाप का क़त्ल करके लाश को ज़मींन में दफना दिया और उसके ऊपर बाजरे की बुआई महज़ इस मकसद से कर डाला ताकि वह अपने चाचा को फंसा सके। मामले में पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ किया तो प्रकरण खुल कर सामने आया। मामले में सच्चाई जिसने भी सुना उसने लानत ऐसी औलादों पर भेजा।

आज शुक्रवार को पुलिस हड़ौली के जंगल में पहुंची, पहले चारा कटवाया और इसके बाद जेसीबी से जमीन की खुदाई कराई। करीब छह फीट नीचे से शव बरामद हो गया। पुलिस ने दोनों बेटों का गिरफ्तार कर लिया है। सीओ फुगाना शरद चंद्र जोशी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि बेटों ने ही अपने पिता की हत्या की थी। इस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही चल रही है।











