महाराष्ट्र: पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच हुई टक्कर, कई यात्री घायल

सायरा शेख
महाराष्ट्र में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच टक्कर से हादसा हुआ। हादसा मंगलवार की देर रात करीब 2:30 बजे महाराष्ट्र के गोंदिया में हुआ था। हादसे में 50 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। इस हादसे में पैसेंजर ट्रेन की तीन बोगी पटरी से उतर गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।












