श्रृंगवेरपुर चौकी प्रभारी को एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते रंगे हाथो किया गिरफ्तार

तारिक़ खान
प्रयागराज: नवाबगंज थाना क्षेत्र के श्रृंगवेरपुर चौकी प्रभारी आशीष कुमार राय को एक लाख घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है। टीम प्रभारी फाफामऊ थाना में एफआईआर दर्ज कर मामले में पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि श्रृंगवेरपुर धाम स्थित एक भूमि का विवाद चल रहा है। मामले में चौकी प्रभारी के द्वारा एक लाख रुपए की मांग की जा रही थी। पीड़ित ने एसएसपी और एंटी करप्शन विभाग में शिकायत किया। उच्चाधिकारियों ने मामले में टीम गठित किया। मंगलवार को टीम ने पहले घूस लेते श्रृंगवेरपुर चौकी प्रभारी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

आरोपी दरोगा के ऊपर पहले भी कई मुकदमे में भारी-भरकम रुपए लेकर लूट जैसी गंभीर धाराएं और मुकदमे से नाम निकालने का आरोप लग चुका है। घूसखोर दरोगा पर गांजा जुआ सट्टा खिलवाने और अवैध वसूली की खबर लगातार प्रकाशित होती रही है। इसके बाद भी पुलिस विभाग के आलाधिकारी घूसखोर दरोगा पर कार्रवाई करने के बजाय उस पर मेहरबान थे। घूस लेते दरोगा की गिरफ्तारी की क्षेत्र में चर्चाएं हो रही है।











