अनुराग पाण्डेय
ब्राइट सन प्रस्तुत मशहूर अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत और पायस पंडित स्टारर भोजपुरी फिल्म “भारत माता की जय” की शूटिंग 16 सितंबर से गोरखपुर के सांसद रवि किशन के संसदीय क्षेत्र में होगी। यह फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग होगी। इसको लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग काफी शानदार रही है। ये कहना है फिल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह का। उन्होंने बताया कि “भारत माता की जय” बेहद शानदार कॉन्सेप्ट से बनने वाली फिल्म है और इसका निर्माण भव्यता के साथ किया जा रहा है। हमने अभी एक शेड्यूल पूरा किया है, जिसमें सभी कलाकारों ने अपना बेस्ट दिया है। साथ ही फिल्म के निर्माता सतीश पोद्दार का सहयोग अभूतपूर्व रहा है। उम्मीद है कि हमारा दूसरा शेड्यूल भी शानदार होगा और हम एक सार्थक फिल्म लेकर दर्शकों के बीच आएंगे।
बताते चले कि “भारत माता की जय” एक शानदार देशभक्ति फिल्म होने वाली है। फिल्म एक्शन, इमोशन, देश प्रेम से ओत प्रोत है। इस फिल्म में प्रिंस सिंह राजपूत, पायस पंडित, सुशील सिंह, संजय पांडेय, उमेश सिंह, देव सिंह, मनोज टाइगर, लोटा सिंह, राहुल श्रीवास्तव, रामजन साह, अनूप अरोड़ा और अविनाश पांडेय मुख्य भूमिका में हैं। लेखक एस के चौहान हैं। म्यूजिक मधुकर आनंद हैं। एक्शन प्रदीप खड्का हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। एडिटर दीपक जोल और डीओपी प्रमोद पांडेय हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…