कन्नौज: ट्रक और पिकअप की ज़ोरदार टक्कर में दो किसानो की हुई मौत, आठ घायल

मो0 कुमैल
कन्नौज: कन्नौज ज़िले में ट्रक और पिकअप की टक्कर से हादसा हुआ। ट्रक ने पिअकप पर जोरदार टक्कर मारी। पिअकप सवार दो किसानो की मौत हो गई है जबकि आठ किसान घायल हो गये है। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने घायलों का हालचाल लिया है।

इस दौरान रात करीब तीन बजे सदर कोतवाली के बख्सीपुरवा गांव के पास गिट्टी लादकर जा रहे ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में किसान दिनेश और राम ध्यान की मौत हो गई, जबकि अन्य सभी लोग घायल हो गए।











