तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवको को मारी टक्कर, मौत

मो0 कुमैल
चित्रकूट: तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवको को टक्कर मार दिया। हादसा उत्तर प्रदेश के जिले चित्रकूट की है जहाँ पहाड़ी राजापुर मार्ग पर बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतक दोस्त थे।

पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।











