दर्दनाक: निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे तीनो मजदुर उतरे थे सेप्टिक टैंक में, जहरीली गैस से हुई मौत

आदिल अहमद
कानपुर: कानपुर के बर्रा मालवीय नगर में आज रविवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की जहरीली गैस से मौत हो गई। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

तीनो टैंक के भीतर ही बेजान हो गए। वहां पर मौजूद लोगों ने तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने एक-एक कर तीनों को मृत घोषित कर दिया।











