नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

आदिल अहमद
नई दिल्ली: बीजेपी से निलंबित नेता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है। इसके बाद याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली है। सुनवाई के दौरान CJI यू यु ललित की बेंच ने कहा- आपकी याचिका सहज दिखती है लेकिन इसके दूरगामी परिणाम हो सकते हैं।

याचिका में कहा गया था कि नूपुर शर्मा के बयान ने देश में और विश्व भर में बड़ा असंतोष और कोलाहल मचाया है।याचिका में कहा गया था कि नूपुर शर्मा के बयान की वजह से हमारे महान राष्ट्र की छवि कलंकित हुई है।











