बिल्थरारोड (बलिया)। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से बुधवार की शाम हिंदी दिवस पर पितरों को समर्पित हरिशंकरी (पीपल, पाकड़, बरगद) का पौधा लगाया गया। चंद्रशेखर उद्यान में पौधारोपण करने के साथ ही लोगों को इस महान कार्य के लिए जागरुक भी किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि एक वृक्ष जहां पर्यावरण संरक्षण में मददगार होगा वहीं पितरों की स्मृति को भी बनाए रखेगा। पितरों की यादगार में लोगों को पौधा लगाकर उसका संरक्षण भी करना चाहिए।पितरों को तर्पण के साथ ही उनकी स्मृति में एक-एक पौधा रोपे तो वह पितरों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डा.वीरेंद्र सिंह, हरिहर चौरसिया, मोहन प्रसाद मद्धेशिया, सोनू मद्धेशिया, ओमप्रकाश, राममनोहर गांधी, मृत्युंजय मद्धेशिया आदि मौजूद थे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..